योग, प्राणायाम व ध्यान से बच्चों को सिखाया गया मन को स्वस्थ रखने का तरीका
करहां (मऊ) : मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के तहत शनिवार को मुहम्मदाबाद गोहना शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय मालव में बच्चों के मानसिक विकास और एकाग्रता बढ़ाने के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों ने योग प्राणायाम और ध्यान के अभ्यास से मन को शांत रखने के उपाय सीखा।
कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश सिंह ने बच्चों को योग, प्राणायाम और ध्यान की विधियां कराईं। उन्होंने बताया कि नियमित ध्यान और सही खानपान से बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है। साथ ही बच्चों को स्वास्थ्यवर्धक भोजन के लाभ और मानसिक संतुलन बनाए रखने के उपायों की जानकारी भी दी गई। कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य भी उतना ही आवश्यक है। ऐसे अभ्यास बच्चों को सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और अनुशासन की दिशा में आगे बढ़ने में मदद करते हैं।
इस अवसर सहायक अध्यापक अमर सिंह, रामविजय राम, अनुदेशक महेश चंद व बृजभूषण गौतम, अनीश फातमा सहित दर्जनों बच्चे उपस्थित रहे।


Post a Comment