प्राथमिक विद्यालय मालव में बच्चों को दी गई मानसिक स्वास्थ्य सही रखने की जानकारी
करहां (मऊ) : कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मऊ एवं परियोजना राज्य शिक्षा निदेशक लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के क्रम में कल 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय मालव पर एक संक्षिप्त कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें सबसे पहले प्रधानाध्यापक द्वारा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के औचित्य एवं महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया प्रधानाध्यापक द्वारा बताया गया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक सर्वे के अनुसार स्कूल जाने वाले बच्चों में मानसिक बीमारियां बहुत तेजी के साथ फैलती जा रही हैं जिससे आज पूरा विश्व समुदाय बहुत ही चिंतित है इसके प्रमुख कारण एकाकी परिवार,बच्चों के अंदर एकांत की भावना,डिजिटल साधनों का अधिक प्रयोग,अनावश्यक शैक्षिक प्रतिस्पर्धाएं,संतुलित भोजन का अभाव एवं प्राचीन भारतीय मूल्य संस्कृतियों की अवहेलना है।
जिसे बच्चों ने बहुत ही ध्यान पूर्वक सुना इसी विषय से संबंधित बच्चों के सहयोग से इस संक्षिप्त कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें बच्चों ने अपने-अपने विषय को अच्छे ढंग से रखा ।
जिस पर प्रमुख रूप से, अनुप्रिया मौर्य,संस्कृति सिंह,शगुन चौबे, दिव्यांशिका चौहान,साक्षी मौर्य, दिव्या भारती, गरिमा चौहान,अनुष्का कुमारी,अंशिका कुमारी,उजाला,राज राजभर,नैतिक कुमार आदि बच्चों ने बड़े उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया,कार्यक्रम का संचालन, सहायक अध्यापक फहद अहमद, एवं विशेष सहयोग सहायक अध्यापक उमेश भारती का रहा ।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक राम केर राम, मनोज कुशवाहा,स्वतंत्र सिंह, विजेंद्र प्रसाद,छट्ठू प्रसाद गुप्ता,शूलमती चौहान,आरती सिंह उपस्थित रहे।


Post a Comment