Top News

भदीड़ के पथ संचलन में विभाग प्रचारक का किया गया अभिनंदन

भदीड़ के पथ संचलन में विभाग प्रचारक का किया गया अभिनंदन

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के भदीड़ गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विभाग प्रचारक अंबेशजी ने किया। पथ संचलन के दौरान सैकड़ों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में ध्वज पताका व बैंड के साथ अनुशासित पंक्तियों में पूरे गांव का भ्रमण किए, जिससे ग्रामीणों में उत्साह और गौरव का माहौल रहा।

इस अवसर पर पुराने स्वयंसेवक व सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत भीष्मदेव सिंह ने विभाग प्रचारक अंबेशजी को स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। पथ संचलन के उपरांत रामलीला मैदान पर आयोजित सभा में विभाग प्रचारक ने संगठन के कार्यों, राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवकों की भूमिका तथा समाज में नैतिक व सांस्कृतिक जागरण के महत्व पर सारगर्भित उद्बोधन दिया। कहा कि हमारा उद्देश्य केवल चलना नहीं, बल्कि समाज को यह बताना है कि संगठित शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। प्रत्येक स्वयंसेवक अपने आचरण, अनुशासन और सेवा से समाज में आदर्श स्थापित करे यही पथ संचलन का वास्तविक अर्थ है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लक्ष्मी गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, राघवेंद्र सिसोदिया, राहुल कुमार, अभिषेक सिंह, शशि कुमार, सूर्यप्रताप सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post