भाजपा नेता अखंड प्रताप ने अस्वस्थ भाजपा कार्यकर्ता को दिया सहयोग
मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। स्थानीय ब्लॉक के युवा भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्यशी रहे अखंड प्रताप सिंह ने माहपुर गांव निवासी समर्पित भाजपा कार्यकर्ता अबुल फैज खां की अस्वस्थता का समाचार सुन उनसे मिलने उनके घर पहुंचे। उन्होंने उनका कुशल क्षेम जाना तथा साथ ही उन्हें फल और समुचित सहयोग राशि प्रदान कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
अखंड प्रताप सिंह ने बताया की अबुल फैज खां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जबरदस्त फैन व प्रचारक है। उनकी देश में आयोजित रैलियों व चुनाव प्रचारों में जाकर पार्टी का उत्साहवर्धन करते हैं तथा भाजपा की जीत में सहयोग प्रदान करते हैं। पिछले दिनों लगातार कई रैलियों में लगातार थकान भरी यात्रा करने के बाद उनकी तबियत बेहद खराब हो गई थी। प्रदेश की राजधानी से क्षेत्र में वापस आते ही उनका कुशल क्षेम जाना तथा उनके स्वस्थ्य व मंगलमय जीवन की कामना की।
इस मौके पर अबुल फ़ैज़ खान ने सबके प्रति आभार जताया तथा प्यार दुलार के लिए सबके उज़्ज़वल भविष्य की कामना की। इस दौरान करहां मंडल के भाजपा पदाधिकारी मानवेंद्र सिंह, राज कंस्ट्रक्शन व सप्लायर के संचालक अतुल सिंह, बृजेश सिंह व रवि दूबे टिसौरा, मनीष यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।


Post a Comment