भाजपा नेता अखंड प्रताप सिंह ने बीमार कार्यकर्ता का किया सहयोग
माहपुर पहुंचकर कुशलक्षेम जाना, आर्थिक सहयोग प्रदान कर शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
करहां (मऊ) : भारतीय जनता पार्टी मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के युवा नेता एवं करहां जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी रहे अखंड प्रताप सिंह ने शनिवार को माहपुर गांव निवासी समर्पित भाजपा कार्यकर्ता अबुल फैज खां से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने उन्हें फल एवं सहयोग राशि प्रदान करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि अबुल फैज खां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रखर समर्थक और भाजपा के समर्पित प्रचारक हैं। वे देशभर में आयोजित रैलियों और चुनाव अभियानों में सक्रिय रूप से भाग लेकर पार्टी को मजबूती प्रदान करते हैं। लगातार रैलियों में भाग लेने और लंबी यात्राओं के कारण उनकी तबियत हाल ही में खराब हो गई थी। प्रदेश की राजधानी से क्षेत्र में लौटने के बाद अखंड प्रताप सिंह ने स्वयं उनके घर जाकर उनका हालचाल लिया और पार्टी की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस मौके पर अबुल फैज खां ने भाजपा नेता व सभी आगंतुकों का आभार जताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के प्रति यह स्नेह और सहयोग ही संगठन औऱ उनकी असली ताकत है। उन्होंने सबके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर करहां मंडल के भाजपा पदाधिकारी मानवेंद्र सिंह, राज कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर के संचालक अतुल सिंह, बृजेश सिंह, रवि दूबे टिसौरा, मनीष यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Post a Comment