यूपी यूथ प्रोजेक्ट सर्वोदय ग्रामोद्योग सेवा संस्थान द्वारा युवा क्लब को संवैधानिक मूल्य पर किया जागरुक
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बंदीघाट में स्थापित एक विद्यालय पर सर्वोदय ग्रामोद्योग सेवा संस्थान सोफीगंज द्वारा 25 अक्टूबर को ग्राम पंचायत बंदीघाट एवं फरीदपुर धर्मा में यूपी यूथ प्रोजेक्ट के तहत गठित युवा क्लब एवं किशोरी संगठन के युवाओं की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें युवाओं को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रबंधक सुरेश भारद्वाज ने शिक्षा व्यवस्था तथा सरकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए संवैधानिक मूल्यों पर चर्चा की।
युवाओ की इस बैठक में सर्वोदय ग्राम उद्योग सेवा संस्थान के मुख्य कार्यकारी सतीश कुमार पांडेय द्वारा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा करने के पश्चात संवैधानिक मूल्यों पर भी चर्चा की। शिक्षक सुरेश भारद्वाज तथा सेवानिवृत सैनिक रामकृत ने भी युवाओं को संवैधानिक मूल्यों पर जागरुक करते हुए कहा कि संविधान में दिए गए अधिकारों को आत्मसाथ करने की आवश्यकता है युवा अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं व अपने तथा अपने परिवार में आपसी सामंजस्य स्थापित करने में योगदान दें।
फैसिलिटेटर पंकज पांडेय एवं शिवम ने सामाजिक कुरीतियों जातिवाद, तथा छुआछूत आदि पर विस्तार पूर्वक चर्चा की तथा संवैधानिक मूल्यों को भी बताया गया। जिसमें ग्राम पंचायत के युवाओं को अंधविश्वास, भेदभाव मुक्त समाज, सबको समान अधिकार, सभी को समान न्याय विषय पर आपस में भी चर्चा की संस्था प्रमुख सतीश कुमार पांडेय द्वारा युवाओं को सोशल मीडिया जैसे फेसबुक यूट्यूब इंस्टाग्राम आदि के बारे में भी बताया गया।
कार्यक्रम में वालंटियर के रूप में कार्यरत कमल कांति ने भेदभाव, छुआछूत, तथा लैंगिक समानता महिला पुरुष में भेदभाव, घरेलू महिला हिंसा, सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में डाक्टर भीमराव अम्बेडकर युवा क्लब फरीदपुर धर्मा, युवा शक्ति क्लब बंदीघाट, लाडली किशोरी संगठन बन्दीघाट के कुल 35 युवा उपस्थित रहे।


Post a Comment