सूर्य ने चमकाया शमशाबाद का नाम, 10 मीटर एयर राइफल में नेशनल के लिए किया क्वालीफाई
गौरतलब हो कि सूर्य प्रताप सिंह पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रताप मेडिको के संचालक नागेंद्र भूषण प्रताप सिंह के पुत्र और जनता इंटर कालेज रानीपुर के पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय रविंद्र बहादुर सिंह के पौत्र हैं। दादा के प्रभावशाली शूटिंग कौशल से प्रेरित होकर सूर्य ने गत वर्ष से निशानेबाजी का प्रशिक्षण शुरू किया ह। वर्तमान में वे वाराणसी में पढ़ाई के साथ-साथ नियमित अभ्यास कर अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार कोच सत्यम सिंह की देखरेख में पूर्वांचल शूटिंग एकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सूर्य ने भोपाल, मध्य प्रदेश में आयोजित चयन प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन कर नेशनल का टिकट हासिल किया। राष्ट्रीय स्तर की आगामी प्रतियोगिता में वे उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
उनकी इस सफलता पर पूर्व मंत्री यशवंत सिंह व श्रीराम सोनकर, एमएलसी विक्रांत सिंह रिशु, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, ब्लॉक प्रमुख रानू सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशीष चौधरी व रवि भूषण प्रताप सिंह, भाजपा नेत्री पूनम सरोज, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रवि पासी, ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी अखंड प्रताप सिंह, ग्रामप्रधान प्रतिनिधि रामजीत यादव, अतुल सिंह व विभूतिनारायण ने शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया है। बताया कि इतने कम उम्र में नेशनल खेलना क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।


Post a Comment