Top News

श्रीविष्णु महायज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा की हुई पुर्णाहुति व भव्य भंडारा

श्रीविष्णु महायज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा की हुई पुर्णाहुति व भव्य भंडारा

करहां (मऊ) : स्थानीय करहां गांव स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर क्षीरसागर के परिसर में चल रही सप्तदिवसीय श्रीविष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का शुक्रवार को विधि-विधानपूर्वक पूर्णाहुति, भव्य आरती और विशाल भंडारे साथ विश्राम हो गया। यह दिव्य कथा क्षेत्र में आध्यात्मिक उत्साह, श्रद्धा व भक्ति का अनवरत प्रवाह बनकर संपन्न हुई।

पूर्णाहुति यज्ञ में मुख्य यजमान रीतू अमित तिवारी, अंकिता डाक्टर अंजनी तोमर, रंजना डाक्टर कुंवर अनुराग सिंह, लक्ष्मी विष्णुकांत श्रीवास्तव, लीलावती रमेश मौर्य तथा दीपिका चंदन सिंह ने विधिपूर्वक आहुतियां अर्पित कर क्षेत्र के कल्याण, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। यज्ञशाला में वैदिक मंत्रों की ध्वनि और वातावरण में गूंजते धार्मिक स्वर ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। 

विश्राम दिवस की कथा में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मुहम्मदाबाद गोहना के रुप मे मोहर सिंह ने व्यासपीठ का पूजन कर कथाव्यास का माल्यार्पण किया। कथा में पंडित राकेश शुक्ल गर्गाचार्य महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की मंगलमयी लीलाओं का वर्णन करते हुए बताया कि श्रीहरि ने गृहस्थ जीवन को आदर्श बनाकर समाज को यह संदेश दिया कि माता-पिता, पत्नी, संतान और परिजनों के प्रति कर्तव्य पालन ही सच्चा धर्म है।

उन्होंने सुदामा चरित्र, सुभद्रा हरण व अर्जुन-विवाह, यदुवंशियों को मिली ऋषियों की दृष्टि, भगवान के स्वधाम गमन और परीक्षित-मोक्ष जैसे प्रसंगों का हृदयस्पर्शी वर्णन किया। इसके बाद भागवत भगवान की भव्य आरती संपन्न हुई। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। आरती उपरांत हुए भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यज्ञ का महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने।

इस अवसर पर नागेंद्र सिंह, सर्वेश तिवारी, शकुंतला देवी, गणेश मौर्य, आनंद गुप्ता, गीता देवी, चंद्रकांत मौर्य, रितिक सिंह, चंद्रबाला तिवारी, प्रमोद दास, बिजेंद्र सिंह, ममता सिंह, गोलू प्रजापति, रमन कुमार, अरुण तिवारी, अनिल पटवा, मोनू सिंह, रूपचंद चौहान सहित दर्जनों कार्यकर्ता देर रात तक सेवा में लगे रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post