करहां के लक्ष्मी नारायण मंदिर पर विष्णु महायज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा शनिवार से, तैयारियां पूर्ण
करहां (मऊ) : स्थानीय करहां गांव स्थित क्षीरसागर लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में श्रीविष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का साप्ताहिक आयोजन शुक्रवार से किया गया है। इसके निमित्त प्रातः 08 बजे एक भव्य कलश यात्रा क्षेत्र के सुप्रसिद्ध वैराग्याश्रम मठ गुरादरी धाम के पाताल गंगा सरोवर के लिए रवाना होगी। यज्ञ एवं कथा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यज्ञ मंडप एवं कथा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है और भक्तों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह का माहौल है।
यह जानकारी मंदिर के पुजारी प्रमोद दास एवं पंडित दिवाकर तिवारी ने दी। बताया कि कथा का वाचन काशी से पधारने वाले प्रसिद्ध कथावाचक पंडित राकेश शुक्ला गर्ग़ाचार्यजी महाराज द्वारा किया जाएगा जबकि यज्ञाचार्य पंडित लालमणि चौबे लालू बाबा रहेंगे। प्रतिदिन सायंकाल 06 बजे से रात 09 बजे तक कथा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में यज्ञ एवं कथा में आकर पुण्य के भागी बनें। यज्ञ की पूर्णाहुति व प्रसाद वितरण 14 नवंबर 15 नवम्बर को दिन में 02 बजे से आयोजित किया गया है।




Post a Comment