मतदाताओं का गहन पुनर्निरीक्षण करें कार्यकर्ता : विधानसभा संयोजक छोटू प्रसाद
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक सभागार में भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में शनिवार को मतदाता पुनर्निरीक्षण बैठक आयोजित की गई। इसमें पार्टी द्वारा निर्धारित मतदाताओं के नामों को जोड़ने एवं निकालने के कार्यों की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा प्रांतीय परिषद के सदस्य व विधानसभा संयोजक छोटू प्रसाद ने उपस्थित बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों व पार्टी द्वारा नियुक्त बीएलओ-2 से उनकी कार्ययोजना पर चर्चा की। कहा कि आप सभी मतदाताओं का गहन पुनर्निरीक्षण करते हुए मतदान अधिकारी से मिलकर नए नामों को शामिल करने एवं बोगस नामों को काटने का कार्य गंभीरता व जिम्मेदारी से करें। साथ ही सभी विधानसभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बताया कि रविवार पूर्वाह्न 11 बजे सुरहुरपुर स्थित सेक्रेड हर्ट स्कूल में एसआईआर को लेकर विधानसभा स्तर का एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित है। उन्होंने इसमें सभी से बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह व जनार्दन शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामसरन चौहान, महामंत्री राहुल व रितिक सिंह, उपाध्यक्ष संतोष सिंह, करहां भाजयुमो मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी, ठाकुर प्रसाद सिंह, अभिमन्यु दूबे, श्याम चौबे, विमल दूबे, पंकज कुमार आदि रहे।

Post a Comment