Top News

श्रीविष्णु महायज्ञ व भागवत कथा हेतु निकली भव्य कलश यात्रा

श्रीविष्णु महायज्ञ व भागवत कथा हेतु निकली भव्य कलश यात्रा

•करहां स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर क्षीरसागर के परिसर में हो रहा आयोजन

•प्रतिदिन सायं 06 बजे से पंडित राकेश शुक्ल गर्गाचार्यजी महाराज सुनाएंगे संगीतमय भागवत कथा

करहां, (मऊ) : स्थानीय करहां गांव स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर क्षीरसागर के परिसर में सप्तदिवसीय श्रीविष्णु महायज्ञ व भागवत कथा का शुभारंभ पंडित दिवाकर तिवारी के नेतृत्व में शनिवार को हो गया। प्रातः  हाथी-घोड़े, ध्वज-पताके, डीजे-रथ आदि के साथ पीतवस्त्र धारण की हुई 251 कन्याए हाथ में जल कलश लेकर मंगल गीत गाते हुए क्षेत्र के सुप्रसिद्ध मठ गुरादरी धाम के पाताल गंगा सरोवर पहुंची। वहां वैदिक ब्राह्मणों द्वारा वरुण पूजन के उपरान्त जल धारण कर पुण्य सरोवर की परिक्रमा व बाबा घनश्याम दास का दर्शन कर यज्ञ स्थल पर पहुंची।

बता दें कि वैदिक ब्राह्मण यज्ञाचार्य पंडित लालमणि चौबे लालू बाबा के मार्गनिर्देशन में यज्ञ के मुख्य यजमान अरुण तिवारी व चंद्रबाला तिवारी, ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियों समेत मुख्य कलश माथे पर लेकर चल रहे थे। 251 कन्याओं से सुसज्जित इस कलश यात्रा में श्रद्धालु भक्त जयकारे लगाते हुए गाजे-बाजे व घरी-घंट के साथ चल रहे थे।

कलश यात्रा के संचालक व व्यापार मंडल करहां के अध्यक्ष विष्णुकांत श्रीवास्तव ने बताया कि 08 नवंबर से शुरु हुई महायज्ञ की पूर्णाहुति 14 नवंबर को होगी। इस बीच रोज सायंकाल 06 बजे से कथाव्यास पंडित राकेश शुक्ल गर्गाचार्य महाराज के मुखारबिंद से संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा सुनाई जाएगी। उन्होंने इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में क्षेत्रीय भक्तों के पधारने का आग्रह किया। पंडित अनिरुद्ध पांडेय ने बताया कि यज्ञ मंडप में पहुंचकर कलश की स्थापना की जाएगी। इसके बाद मंडप प्रवेश, पंचांग पूजन, वेदी पूजन, अरणी मंथन एवं हवन का क्रम होगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से यज्ञ में तन-मन-धन से सहयोग करने का आग्रह किया।

कलश यात्रा में मुख्य रुप से मंदिर के पुजारी प्रमोद दास, रामजानकी मंदिर भतड़ी के महंत कमलदास, पुजारी विजयदास, ग्रामप्रधान प्रतिनिधि श्यामबिहारी जायसवाल, डाक्टर अंजनी तोमर, वासुदेव मौर्य, सुरेशचंद वर्मा, सर्वेश तिवारी, अशोक जायसवाल, श्रीकांत चौरसिया, सुनील सिंह, राहुल मद्धेशिया, रमन कुमार, बिजेंद्र सिंह सहित सैकडों स्त्री-पुरुष, बालक-बालिकाएं व उत्साही युवक कार्यकर्ता चल रहे थे





Post a Comment

Previous Post Next Post