Top News

शादी समारोह में दो स्थानों पर मारपीट, दो आरोपियों पर केस दर्ज

शादी समारोह में दो स्थानों पर मारपीट, दो आरोपियों पर केस दर्ज

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के दो अलग-अलग शादी समारोहों में हुई मारपीट की घटनाओं में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई है।

पहली घटना मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सुरहुरपुर स्थित एक मैरिज हाल की है, जहां आजमगढ़ के मठ विशंभर गांव निवासी प्रांजल राय बारात में शामिल होने आया था। समारोह के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर उसके ही गांव के दुर्गा उर्फ अमित राय ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। प्रांजल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

दूसरी घटना रानीपुर थाना क्षेत्र के खिरिया गांव की है। यहां शादी में शामिल होने गए देवेंद्र सिंह की चंदन सिंह ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि बाद में चंदन ने गाली-गलौज करते हुए रमाशंकर सिंह को भी लात-घूंसे से पीटा। दोनों घायलों की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।




Post a Comment

Previous Post Next Post