Top News

करहां में लगा भीषण जाम, एक घंटे तक थमी रही यातायात व्यवस्था

करहां में लगा भीषण जाम, एक घंटे तक थमी रही यातायात व्यवस्था

करहां (मऊ) : वैवाहिक लग्न मुहूर्त के सीजन में बढ़ती भीड़ के बीच करहां बाजार में सोमवार देर शाम अचानक भीषण जाम लग गया। मुहम्मदाबाद गोहना व रानीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले इस व्यस्त बाजार में वाहनों की लंबी कतारें लगने से यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद जाम को हटाया जा सका। वाहनों की लाइन हटते ही लोगों ने राहत की सांस ली।

लगन के दिनों में बढ़ते ट्रैफिक के मद्देनज़र स्थानीय लोग प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग भी कर रहे हैं, ताकि ऐसी समस्या बार-बार न हो। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक घंटे तक लगे इस जाम में लोग देर तक फंसे रहे। चारों ओर से बढ़ रहे वाहन दबाव, जहांनागंज मार्ग के सकरे होने और अतिक्रमण के कारण मार्ग की वजह से हालात और खराब होते गए। पैदल यात्री, खरीदारी करने आए लोग और दुपहिया चार पहिया वाहन चालक सभी जाम में जकड़े रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post