महिलाओं ने वित्तमंत्री से लगाई शिक्षा, सुरक्षा, स्वरोजगार व आत्मनिर्भरता बढ़ाने की गुहार
करहां (मऊ) : देशभर में महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर वित्तमंत्री द्वारा शुरु की गई नई मुहिम को उत्तर प्रदेश की महिलाओं का समर्थन मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं ने सुरक्षा, शिक्षा, स्वरोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए सरकार से बजट में ठोस कदम उठाने की मांग की है। करहां परिक्षेत्र की महिलाओं ने कहा कि अब समय आ गया है कि नारी शक्ति को केवल योजना का लाभार्थी नहीं, बल्कि विकास का सक्रिय सहभागी बनाया जाए।
उन्होंने वित्तमंत्री की पहल को सराहते हुए अपनी आवश्यकताओं व सुझावों को विस्तार से रखा। महिलाओं का मत है कि सुरक्षा, शिक्षा और रोजगार ये तीन स्तंभ ही नारी को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाते हैं। वित्तमंत्री द्वारा शुरु की जा रही इस मुहिम से महिलाओं को बड़ी उम्मीदें हैं। उन्होंने आग्रह किया कि सरकार इनके सुझावों को गंभीरता से लेते हुए महिला सशक्तिकरण की दिशा में ठोस और प्रभावी कदम उठाए।
•ग्रामीण महिलाओं की सबसे बड़ी चिंता सुरक्षा है। गांव में महिला हेल्प डेस्क मजबूत हो, गश्त बढ़ाई जाए और सामुदायिक सुरक्षा समूहों को सक्रिय किया जाए। महिला सुरक्षित होगी तभी वह शिक्षा और रोजगार की ओर निश्चिंत होकर आगे बढ़ पाएगी।





Post a Comment