विद्युत बिल राहत योजना का शविर में करीब 38 हजार की हुई वसूली
करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के जहानागंज मार्ग स्थित देवसीपुर मोड़ पर विद्युत बिल राहत योजना 2025 के द्वितीय चरण के तहत शविर लगाया गया। कैंप में मूलधन पर 20 प्रतिशत व ब्याज पर 100 प्रतिशत छूट का लाभ लेने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंचे।
कमालपुर पहाड़पुर, देवसीपुर, अलीपुर, सद्धोपुर, चक देवसीपुर सहित अन्य गांवों के ग्रामीणों ने करहां विद्युत उपकेंद्र के शविर में अपने बकाया बिल जमा किए। वहीं बकाया के चलते गांव के लगभग दो दर्जन घरों के विद्युत कनेक्शन विभाग द्वारा काटे गए।
कैंप के दौरान कुछ ग्रामीणों ने एक ही घर पर दो अलग-अलग उपकेंद्रों से बिल आने की शिकायत की, जिस पर अधिकारियों ने एक स्थान का बिल जमा कराकर आवेदन के माध्यम से समाधान का आश्वासन दिया। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले कैंप में कुल 16 उपभोक्ताओं से 38,700 रुपये जमा हुए। योजना का लाभ पाकर उपभोक्ताओं ने राहत जताई।

Post a Comment