मुहम्मदाबाद गोहना में भी मनाई जाएगी पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख स्व.अजीत सिंह की पुण्यतिथि
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) : स्थानीय ब्लॉक के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख स्वर्गीय अजीत सिंह की पंचम पुण्यतिथि मंगलवार को पूर्वाह्न मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के सैदपुर मोहल्लें में उनके मित्र मोहर सिंह के आवास पर भी मनाई जाएगी। इस अवसर पर हजारों लोंगो के आने एवं पुष्पांजलि अर्पित करने की संभावना है। उनकी पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर सोमवार को उनके मित्र एवं भदीड़ गांव के मूल निवासी मोहर सिंह ने सबके आगमन की भावुक अपील की है।
बता दें कि स्वर्गीय अजीत सिंह अपने ब्लाक क्षेत्र और पूरे प्रदेश में लोंगो के चहेते रहे। हर जाति-वर्ग में उन्हें चाहने और मानने वालों की भारी तादात रही है। दुर्भाग्यवश 6 जनवरी 2021 की वह काली शाम जब लखनऊ के अति व्यस्ततम कठौता चौराहे पर उनकी हत्या कर दी गई। उनके स्वर्गवास की खबरें आते ही पूरे मऊ जनपद और प्रदेश भर में उनके चाहने वालों पर वज्रपात टूट पड़ा। घटना के समय मोहर सिंह भी उनके साथ थे और उन्हें भी इसमें गोली लगी और वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
उनका शव पैतृक निवास स्थल आने पर जाड़े की आधी रात में भी उनके अंतिम दर्शन को हजारों की भारी भीड़ जमा रही। नम आँखों से उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके प्रति लोंगो का ऐसा लगाव रहा कि अगले चुनाव में मोहर सिंह आदि अन्यान्य लोंगो के प्रयास और सहयोग से उनकी धर्मपत्नी रानू सिंह को बड़े अंतरो से मुहम्मदाबाद गोहना का ब्लॉक प्रमुख बनाया। वर्तमान में वह ब्लॉक प्रमुख के दायित्व निर्वहन के साथ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के उपाध्यक्षा की भी जिम्मेदारी संभाल रही हैं।
पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर मुहम्मदाबाद गोहना स्थित प्राचीन शिव मंदिर के बगल में उनके मित्र मोहर सिंह व स्वर्गीय अजीत सिंह के परिवारीजन श्रद्धाजंलि सभा व पुण्यतिथि का कार्यक्रम आयोजित किए हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों व नगरवासियों से उक्त स्थल पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित करने की अपील की है। बताया कि इस अवसर पर सामाजिक सेवा का कार्य भी किया जाएगा।



Post a Comment