Top News

प्राथमिक विद्यालय नगरीपार में बच्चों को पढ़ने के लिए उपलब्ध कराया गया अखबार

प्राथमिक विद्यालय नगरीपार में बच्चों को पढ़ने के लिए उपलब्ध कराया गया अख़बार

करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के प्राथमिक विद्यालय नगरीपार में बच्चों में पठन-पाठन की रुचि विकसित करने और उन्हें मोबाइल से दूर रखने की दिशा में एक सराहनीय पहल शुरु की गई है। विद्यालय में अब बच्चों के नियमित अध्ययन के लिए दैनिक जागरण समाचार पत्र उपलब्ध कराया जा रहा है।

यह व्यवस्था शासन व प्रशासन की मंशा के अनुरुप बच्चों में पठन की संस्कृति विकसित करने के उद्देश्य से शुरु की गई है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल शुरुआत दो समाचार पत्रों से की गई है, जिससे बच्चे प्रतिदिन समाचार पढ़कर सामान्य ज्ञान, भाषा और समसामयिक घटनाओं से परिचित हो सकें।

उन्होंने बताया कि बच्चों की रुचि और आवश्यकता को देखते हुए भविष्य में समाचार पत्रों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। शिक्षकों का मानना है कि समाचार पत्र पढ़ने से बच्चों की शब्दावली, समझ और अभिव्यक्ति क्षमता में वृद्धि होगी, साथ ही वे डिजिटल लत से भी दूर रहेंगे। विद्यालय में शुरु की गई इस पहल की अभिभावकों व क्षेत्रीय लोगों ने सराहना की है और इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया है।



Post a Comment

Previous Post Next Post