फांसी का फंदा लगाने से युवती की मौत
करहां (मऊ) : रानीपुर थाना क्षेत्र की याकूबपुर निवासिनी लगभग 24 वर्षीय सावित्री उर्फ चांदनी पत्नी प्रद्युम्न चौहान की बीती देर रात लगभग 11:30 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगा लिया। परीजन आनन-फानन में दरवाजा तोड़ उसे करहां स्थित एक अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे हमराहियों संग थानाध्यक्ष रानीपुर प्रमोद कुमार ने फोरेंसिक टीम बुलाया और आवश्यक जांच-पड़ताल की गई।
थानाध्यक्ष रानीपुर प्रमोद कुमार ने बताया कि महिला की शादी वर्ष 2023 में हुई थी। शव को मर्चरी हाउस भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। प्रथम दृष्टया मामला गृह कलह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। लिखित तहरीर के अनुसार आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।


Post a Comment