Top News

मकर संक्रांति पर मौनी बाबा कुटी पर लगा पारंपरिक मेला

मकर संक्रांति पर मौनी बाबा कुटी पर लगा पारंपरिक मेला

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के भतड़ी चक भतड़ी गांव स्थित मौनी बाबा कुटी एवं राम-जानकी मंदिर परिसर में बुधवार को मकर संक्रांति के अवसर पर पारंपरिक मेले का आयोजन किया गया। मेले में आसपास के दर्जनों गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर दान-पुण्य किया और परिवार संग मेले का आनंद लिया।

मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष विजयबहादुर सिंह ने बताया कि मकर संक्रांति पर मौनी बाबा कुटी में मेले के आयोजन की परंपरा वर्षों पुरानी है, जिसमें हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। मेले के चलते पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहता है। आसपास के दर्जनों गांवों के श्रद्धालु कुटी पर शिवजी व रामजानकी का दर्शन पूजन कर महंत कमलदास को दान-पुण्य करते हैं और उनसे प्रसाद ग्रहण करते हैं।

मेले में घरेलू सामान, कृषि उपकरण, प्रसाधन सामग्री के साथ ही चाट-चाउमीन, पकौड़ी-जलेबी, गुब्बारा आदि की दुकानें सजी रहीं। बच्चों के लिए झूले व खिलौनों की दुकानों पर खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं, किसानों और युवाओं की दिनभर भीड़ जुटी रही।



Post a Comment

Previous Post Next Post