बच्चों के विवाद में महिला व पति से मारपीट, तीन पर केस दर्ज
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के डंगौली गांव में बच्चों के बीच आपसी कहासुनी के बाद एक महिला और उसके पति के साथ मारपीट कर घायल करने के संबंध में पीड़िता ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर तीन नामजद आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है।
पीड़िता सोनी सिंह पत्नी शरद सिंह की तहरीर के अनुसार 10 जनवरी की शाम उनकी पुत्री जन्मदिन मनाकर घर लौट रही थी। इसी दौरान बच्चों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपितों सुनैना तिवारी, सविता तिवारी तथा जयप्रकाश तिवारी ने प्रार्थिनी के दरवाजे पर पहुंचकर ईंट-पत्थर व बांस से मारपीट की। इसमें महिला को सिर सहित अन्य स्थानों पर गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव में आए पति शरद सिंह के साथ भी मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।

Post a Comment