करहां बाजार में सार्वजनिक पेयजल व प्रसाधन सुविधाओं का अभाव
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना चिरैयाकोट मार्ग के मध्य में पड़ने वाली लगभग दो किलोमीटर लंबी और सबसे प्रमुख बाजार करहां में आवश्यक सुविधाओं की बेहद कमी है। यहां न तो कोई सार्वजनिक पेयजल हेतु वाटर कूलर है औऱ न ही कोई प्रसाशन सुविधा शौचालय या मूत्रालय। इसकी वजह से राहगीरों, व्यापारियों, दुकानदारों, खरीददारों, छात्र-छात्राओं, बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रवासियों ने इस बाजार में इन सुविधाओं की मांग की है।
व्यापार मंडल एवं औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष विष्णुकांत श्रीवास्तव ने बताया कि इस क्षेत्र की सबसे प्रमुख औऱ काफी लंबी बाजार है। यह बाजार जमुई, रसूलपुर, तिघरा, गद्दोपुर, माहपुर, करहां, दरौरा, महमूदपुर, नगपुर आदि मुहल्लों और गांवों पड़ती है। यहां आधा-आधा दर्जन माध्यमिक और कान्वेंट स्कूल, हास्पिटल, दो राष्ट्रीयकृत बैंक, पोस्टआफिस, मंदिर-मस्ज़िद और सैकड़ों व्यापारिक प्रतिष्ठान स्थित हैं। इसमें रोजाना सैकड़ों गांवों के हजारों लोगों का आना-जाना होता है। इसी बाजार से होकर दरौरा और शमशाबाद स्थित दो पीजी कालेजों के विद्यार्थियों का आवागमन होता है। इसके बावजूद एक अदद सार्वजनिक पेयजल, शौचालय व मूत्रालय की व्यवस्था का अभाव है। चूंकि यह किसी भी व्यक्ति की एक मूलभूत आवश्यकताएं होती है, इसलिए जनहित में इस सुविधा की बेहद आवाश्यकता है।
क्षेत्रवासी संजय सिंह, डाक्टर आफताब आलम, राहुल मद्धेशिया, विजय सिंह गब्बर, अजय यादव, सद्दाम हाशमी, आशीष प्रताप, एखलाख अहमद, राधेरमण वर्मा, परमहंस यादव, दीना चौरसिया, लौहर चौहान, सोहन भारद्वाज आदि ने संबधित अधिकारियों से उक्त सुविधाओं को प्रदान करने की अपील की है।


Post a Comment