Top News

ओटनी के विनय लाल यादव ने स्टेट वेटलिफ्टिंग में जीता कांस्य

ओटनी के विनय लाल यादव ने स्टेट वेटलिफ्टिंग में जीता कांस्य

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक अंतर्गत ओटनी गांव निवासी विनय लाल यादव ने वेटलिफ्टिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए मऊ जनपद का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद के मोदीनगर में 8 से 14 जनवरी 2026 तक खेलो इंडिया नेशनल रैंकिंग के अंतर्गत आयोजित उत्तर प्रदेश स्टेट वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में विनय ने 79 किलोग्राम भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक अपने नाम किया।

प्रदेश भर से आए अनुभवी और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच विनय लाल यादव ने तकनीकी मजबूती, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए कड़े मुकाबलों में पदक हासिल किया। उनकी इस सफलता से न केवल जिले बल्कि पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

पदक जीतने की सूचना मिलते ही ओटनी गांव सहित आसपास के इलाकों में हर्ष व्यक्त किया गया। ग्रामप्रधान प्रमोद यादव, बसंत सिंह, मुकेश चौहान, कंचन सिंह, अभिषेक पांडेय, कुणाल सिंह, अजीत प्रताप, संजय चौहान, गुड्डू कुमार, राणा आदि ने विनय को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विनय लाल यादव अब 26 जनवरी 2026 से पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जहां वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार, कोच और शुभचिंतकों को देते हुए कहा कि उनका लक्ष्य भविष्य में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर मऊ और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post