Top News

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाना पंचायतों की प्राथमिक जिम्मेदारी : बीडीओ कलाधर पांडेय

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाना पंचायतों की प्राथमिक जिम्मेदारी : बीडीओ कलाधर पांडेय

मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड में प्रधानों व पंचायत कर्मियों का हुआ प्रशिक्षण 

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड सभागार में शुक्रवार को ग्राम पंचायतों के सशक्तिकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर जीपीआरसी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण में ग्राम प्रधानों, पंचायत सचिवों और पंचायत सहायकों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण सत्र में स्टेट रिसोर्स पर्सन संजय मिश्रा ने ग्राम पंचायत विकास योजना जीपीडीपी सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिकार, दायित्व और कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता करते हुए खंड विकास अधिकारी कलाधर पांडेय ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाना पंचायतों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने फैमिली आईडी, फार्मर रजिस्ट्री, आयुष्मान कार्ड व पेंशन से जुड़े कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत आदित्य सिंह, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी सत्य प्रकाश पांडेय, प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष नौशाद अहमद, प्रधान व प्रतिनिधिगण ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, वीरेंद्र राजभर, बसंत कुमार सिंह, मोहम्मद अशफाक, संतोष सिंह मिंटू, धीरेंद्र खरवार सहित बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि व कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को बेहद उपयोगी बताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post