वेटलिफ्टिंग में मऊ के विनय लाल यादव को कांस्य पदक, क्षेत्र में हर्ष
करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के ओटनी गांव निवासी विनय लाल यादव ने स्टेट वेटलिफ्टिंग में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद के मोदीनगर में 8 से 14 जनवरी तक आयोजित खेलो इंडिया नेशनल रैंकिंग के अंतर्गत उत्तर प्रदेश स्टेट वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में उन्होंने 79 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता। इस सूचना से गांव-क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और लोग बधाईयां दे रहे हैं।
राज्य भर से आए अनुभवी खिलाड़ियों के बीच विनय ने कड़े मुकाबलों में तकनीकी मजबूती और आत्मविश्वास का परिचय दिया। विनय अब 26 जनवरी से पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में होने वाली आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने सफलता का श्रेय माता-पिता, कोच और शुभचिंतकों को दिया है।


Post a Comment