Top News

भातकोल में युवा मेला एवं सम्मान समारोह रविवार को

भातकोल में युवा मेला एवं सम्मान समारोह रविवार को

करहां (मऊ) : सर्वोदय ग्रामोद्योग सेवा संस्थान, सोफीगंज द्वारा यूपी यूथ प्रोजेक्ट के माध्यम से बीते एक वर्ष से ग्राम पंचायत भदवां, खालिसा, बंदी घाट एवं फरीदपुर में युवाओं को संवैधानिक मूल्यों की जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में युवाओं को जागरुक करने एवं उनके योगदान के सम्मान के उद्देश्य से 18 जनवरी दिन रविवार को यूथ मेला, युवा महोत्सव एवं युवा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

यह कार्यक्रम भातकोल बाजार स्थित बासमती देवी बालिका इंटर कालेज, भातकोल चक भदवां परिसर में आयोजित होगा। कार्यक्रम की जानकारी संस्था के अध्यक्ष रविंद्र राय ने दी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति और अधिक जागरुक किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post