युवा शक्ति दौड़ प्रतियोगिता के विजेताओं ने जीता दिल व पुरस्कार
◆बालक वर्ग में शिवम मौर्य, अनीश चौहान, विनीत राजभर व सचिन यादव ने लहराया परचम
◆बालिका वर्ग में आराधना सिंह, अंशिका सिंह व प्रिया पाल बनी विजेता
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड के बरहदपुर स्थित बजरंग ग्राउंड पर मकर संक्रांति पर्व के दौरान वृहस्पतिवार को युवा शक्ति दौड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने दौड़ लगाकर दिल और पुरस्कार दोनों जीत लिया।
वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव कुमार द्विवेदी ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया तथा सिटी बजाकर दौड़ का शुभारंभ कराया। दौड़ प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में शिवम मौर्य, अनीश चौहान, विनीत राजभर, सचिन यादव, आराधना सिंह, अंशिका सिंह व प्रिया पाल को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।
1000 मीटर वर्ग के केवल बालक वर्ग की दौड़ सचिन यादव प्रथम, सुमित यादव द्वितीय व किशन राजभर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 400 मीटर की बालक-बालिका वर्ग की दौड़ में विनीत राजभर व प्रिया पाल प्रथम, आकाश सिंह व चांदनी चौबे द्वितीय तथा विपिन राजभर व आरोही पटेल तृतीय स्थान पर रहे।
200 मीटर की बालक-बालिका वर्ग की दौड़ में अनीश चौहान व अंशिका सिंह ने प्रथम, प्रिंस कुमार व चंदना चौहान ने द्वितीय व शिवानंद राजभर व आराधना सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बहुप्रतीक्षित 100 मीटर की बालक-बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में शिवम मौर्य व आराधना सिंह को प्रथम, अंशु कुमार व अंशिका चौहान को द्वितीय तथा अंश कुमार व आंचल चौहान को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
प्रतिगोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप मे अधिवक्ता संजीव कुमार द्विवेदी, करहां के पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशीष चौधरी, मुहम्मदाबाद गोहना के भाजपा मंडल महामंत्री राहुल सिंह, मंडल उपाध्यक्ष शशांक त्रिपाठी उर्फ़ चंकी बाबा, प्रधान रानू चौहान, आशुतोष गुप्ता व पूर्व ग्राम प्रधान कल्पनाथ सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। साथ ही मकर संक्रांति की सबको बधाई देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संचालन आयोजन समिति के अध्यक्ष व आयोजक श्याम सुंदर चौबे तथा आभार प्रदर्शन सह आयोजक व उपाध्यक्ष अजीत सिंह ने किया। इस मौके पर ओमकार सिंह, अरुण सिंह, सुनील चौबे, आदर्श चौबे, इन्द्रेश सिंह, अनूप सिंह, गौतम सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



Post a Comment