पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टला हादसा, अनियंत्रित ट्रेलर डिवाईडर से टकराया
करहां बाजार (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के करहां हैयासपुर गांव के पास गुरुवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। सुबह करीब छह बजे किलोमीटर संख्या 269 पर लखनऊ से पटना की तरफ जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और दूसरी लेन में जा पहुंचा।
संयोगवश सामने से आ रहा पिकअप वाहन इसकी चपेट में आने से बच गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की सूझबूझ से ट्रेलर को हटवाकर यातायात बहाल कराया गया। इस घटना में ट्रेलर चालक को मामूली चोटें आई हैं।



Post a Comment