पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख स्वर्गीय अजीत सिंह की पुण्यतिथि में उमड़ा जनसैलाब
◆पैतृक गांव देवसीपुर व मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के सैदपुर में हुई श्रद्धांजलि सभा
◆हवन-पूजन शांतिपाठ सहित असहायों को बांटा गया कंबल
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख, हर जाति-वर्ग के चहेते युवा आईकॉन रहे स्व. अजीत सिंह की पंचम पुण्यतिथि उनके पैतृक आवास देवसीपुर सहित उनके सहृदय मित्र मोहर सिंह ने निवास स्थल कस्बा मुहम्मदाबाद गोहना के सैदपुर में भावपूर्वक मनाई गई। इसमें दलीय सीमाओं से ऊपर उठकर जुटे हजारों गणमान्य व जन सामान्य लोंगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर नम आंखों से याद किया, साथ ही उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान मुहम्मदाबाद गोहना में असहायों को कंबल प्रदान किया गया।
देवसीपुर में वैदिक ब्राह्मणो के पूजन-अर्चन-हवन व शांतिपाठ के मध्य उनकी धर्मपत्नी व वर्तमान ब्लॉक प्रमुख रानू सिंह, छोटे पुत्र युवान सिंह, माता तथा सैकड़ों चाहने वालों ने अश्रुपूरित आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसमें सुभाषपा महासचिव डॉक्टर अरविन्द राजभर, प्रदेश अध्यक्ष विश्व हिंदू रक्षा परिषद शिखर गुप्ता, फागू सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, विधानसभा प्रत्याशी रही पूनम सरोज, जयभीम कुमार, रविभूषण प्रताप, डाक्टर उमेश सरोज, आलोक जायसवाल, आशीष चौधरी, धर्मेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, भूपेंद्र सिंह, चंद्रकांत तिवारी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
मुहम्मदाबाद गोहना के सैदपुर में स्व. अजीत सिंह के मित्र मोहर सिंह ने नेतृत्व में चर्चित विधायक अभय सिंह ने स्व. अजीत सिंह के चित्र पर पूजन-अर्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की और पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। उनके एवं स्थानीय विधायक राजेंद्र कुमार के हाथों मोहर सिंह ने दिव्यांगों, गरीबों व असहायों को कंबल बंटवाया।
इस अवसर पर डॉक्टर राकेश राय, दीपक गुप्ता डायमंड, नागेन्द्र सिंह, मनोज श्रीवास्तव, विक्की सिंह, संजय तिवारी, पंकज पासवान, रामप्रकाश यादव, नरेंद्र प्रताप, संदीप कुमार, अजय सिंह, ब्रह्मानंद, नितिन कुमार, शुभम सिंह, सौरभ कुमार आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।







Post a Comment