विधवा महिला ने लगाया चोरी का आरोप, पुलिस ने बताया मामला संदिग्ध
करहां (मऊ) : रानीपुर थाना क्षेत्र के नईबाजार-दरौरा गांव में सोमवार की रात एक विधवा महिला राधिका देवी ने सुबह अपने घर स्थित बहू के कमरे का ताला-कुंडी तोड़कर जेवरात व कीमती सामानों की चोरी की बात बताकर पुलिस को बुलाया। मौके पर डायल-112 व मुकामी थाने की पुलिस ने पहुंचकर जांच-पड़ताल कि जिसमे पुलिस के अनुसार उक्त महिला के उसी कमरे में छज्जे पर रखा सामान मिला। हालांकि महिला ने आपसी विवाद के सिलसिले में कुछ लोंगो पर शंका जाहिर की थी।
इस संबंध में थानाध्यक्ष रानीपुर प्रमोद कुमार ने बताया कि जांच में मामला संदिग्ध निकला। सामान महिला के घर से ही मिल गया। महिला की तरफ से कोई लिखित तहरीर भी नहीं मिली।



Post a Comment