उतरेजपुर में डाक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का हुआ अनावरण
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत उतरेजपुर में संविधान निर्माता, भारत रत्न डाक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण गुरुवार को गरिमामय व श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन बहुजन समाज पार्टी के घोसी पूर्व सांसद अतुल राय के प्रतिनिधि रहे गोपाल राय, जिला पंचायत सदस्य संतोष राजभर, राज विजय, युगेश राय, रामाशीष प्रजापति, ग्राम प्रधान राज नायक एवं मनोज माल्या के नेतृत्व में किया गया।
प्रतिमा स्थापना के अवसर पर बाबा साहब की प्रतिमा व चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। वक्ताओं ने डाक्टर अंबेडकर के सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा तथा भारतीय संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। ग्राम प्रधान राज नायक ने कहा कि प्रतिमा स्थापना से आने वाली पीढ़ियों को बाबा साहब के आदर्शों से प्रेरणा मिलेगी और सामाजिक समरसता को बल मिलेगा। कार्यक्रम में मुकेश कुमार, गोपाल कुमार, राकेश आदि बड़ी संख्या में ग्रामवासी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Post a Comment