Top News

पंचम पुण्यतिथि पर भावनाओं का उमड़ा सैलाब

पंचम पुण्यतिथि पर भावनाओं का उमड़ा सैलाब

सेवा कार्यों के साथ स्मरण किए गए स्व. अजीत सिंह

मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। स्थानीय ब्लॉक के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख एवं सर्वसमाज में गहरी पैठ रखने वाले स्वर्गीय अजीत सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि मंगलवार को उनके पैतृक गांव देवसीपुर तथा मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के सैदपुर मोहल्ले में श्रद्धा, सम्मान और आत्मीयता के वातावरण में मनाई गई। राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक भेदभाव से ऊपर उठकर बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर अपने प्रिय जननेता को नम आंखों से याद किया।

देवसीपुर स्थित आवास पर वैदिक परंपराओं के अनुरूप हवन-पूजन एवं शांतिपाठ संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्व. अजीत सिंह की धर्मपत्नी एवं वर्तमान ब्लॉक प्रमुख रानू सिंह, छोटे पुत्र युवान सिंह, माता तथा परिवारजनों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में सुभासपा महासचिव डॉ. अरविंद राजभर, विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष शिखर गुप्ता, फागू सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पूनम सरोज, जयभीम कुमार, रविभूषण प्रताप, डॉ. उमेश सरोज, आलोक जायसवाल, आशीष चौधरी, धर्मेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, भूपेंद्र सिंह, चंद्रकांत तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसके पश्चात मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के सैदपुर मोहल्ले में स्व. अजीत सिंह के घनिष्ठ मित्र मोहर सिंह के आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यहां विधायक अभय सिंह ने स्व. अजीत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जनसेवी व्यक्तित्व और सामाजिक योगदान को स्मरण किया। इस दौरान विधायक अभय सिंह एवं विधायक राजेंद्र कुमार के हाथों दिव्यांगों, गरीबों और असहायों को कंबल वितरित किए गए।

श्रद्धांजलि सभा में डॉ. राकेश राय, दीपक गुप्ता ‘डायमंड’, नागेंद्र सिंह, मनोज श्रीवास्तव, विक्की सिंह, संजय तिवारी, पंकज पासवान, रामप्रकाश यादव, नरेंद्र प्रताप, संदीप कुमार, अजय सिंह, ब्रह्मानंद, नितिन कुमार, शुभम सिंह, सौरभ कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं जनसामान्य उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में स्व. अजीत सिंह के प्रति लोगों की गहरी श्रद्धा, सम्मान और सेवा भाव स्पष्ट रूप से झलकता रहा।



Post a Comment

Previous Post Next Post