गैंगरेप के तीन आरोपी गिरफ्तार
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने गैंगरेप के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए गुरुवार सुबह तीनों को हिरासत में लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संबंधित मुकदमों के तहत वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। बुधवार तड़के करीब 05:30 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम आजमगढ़ हाईवे स्थित क्यामुद्दीनपुर मोड़ के पास पहुंची, जहां तीन युवक खड़े मिले। पुलिस को देखकर वे भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में अपने नाम अमित उर्फ सूरज 22 वर्ष निवासी ग्राम शेख अहमदपुर, किशन कुमार 19 वर्ष निवासी ग्राम क्यामुद्दीनपुर, तारकेश्वर कुमार उर्फ तोता 25 वर्ष निवासी ग्राम सोहराबपुर तीनों अभियुक्त थाना मुहम्मदाबाद गोहना का निवासी बताया। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उनसे गलती हो गई है। पुलिस ने विधिक प्रक्रिया करते हुए आवश्यक कार्यवाही की।

Post a Comment