Top News

42 गांवों की झांकियों से सजा गुरादरी का रविदास मंदिर

42 गांवों की झांकियों से सजा गुरादरी का रविदास मंदिर

करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के गुरादरी का रविदास मंदिर रविवार को सुबह से देर शाम तक गुलजार रहा। संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर क्षेत्र के 42 गांवों की झांकियां, जुलूस, रथ, गाजे-बाजे, डीजे, झंडे-पताके सहित हजारों अनुयायियों का यहां जमावड़ा लगा। विभिन्न तरह की मनोहारी झांकियों से पूरा मंदिर परिसर गुलजार रहा।

बता दें कि परंपरागत रुप से उक्त मंदिर पर सायंकाल 42 गांवो के लोग शोभायात्रा की शक्ल में जुटते हैं। हालांकि सभी गांवो में सुबह से झांकियों को घुमाया जाता है लेकिन मुख्य जयंती समारोह गुरादरी के संत रविदास मंदिर पर होता है। यहां दर्जनों गणमान्य संतजन, समाजसेवी, विद्वान एवं हजारों अनुयायी आते हैं। वक्ताओं द्वारा रविदास जयंती के विषय मे संबोधन होता है और समाज की दशा और दिशा पर चिंतन किया जाता है।

इसी क्रम में रविवार को यहां करहां, घुटमा, चकज़ाफ़री, मालव, देवरिया, राजापुर, लग्गूपुर, टेकई, भतड़ी, नगपुर, दपेहड़ी, दतौली, खरेवां, शमशाबाद, अरैला, चकभीखा, भांटी, टड़वा, जमुई, चकसहजा, कड़ासर आदि 42 गांवों की झांकियां गाजे-बाजे, हाथी-घोड़े, झंडे-पताके, रथ-गाड़ी सहित जयघोष करती हुई पहुंची।

इस मौके पर मुहम्मदाबाद गोहना विधायक राजेंद्र कुमार, बयालिस संघ के अध्यक्ष विपिन कुमार, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रवि पासी, पूर्व प्रत्याशी विक्की वर्मा,  वरिष्ठ नेता डाक्टर सोचन भारती, ग्रामप्रधान करहां श्यामबिहारी जायसवाल, नसीरुद्दीन खां, विजय कुमार, बृजभूषण गौतम, चंद्रशेखर, विनय कुमार, सहित हजारों स्त्री-पुरुष, उत्साही युवक-युवतियां उपस्थित थी।




Post a Comment

Previous Post Next Post