Top News

करहां परिक्षेत्र में महाशिवरात्रि पर शिवार्चन की रही धूम


करहां परिक्षेत्र में महाशिवरात्रि पर शिवार्चन की रही धूम

करहां (मऊ) : करहां बाजार एवं क्षेत्र के बयालिस गांवो में शिव-शक्ति की आराधना का महापर्व महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न शिवालयों में अनेक धार्मिक पूजा-पाठ, रुद्राभिषेक, जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, भजन-कीर्तन, प्रवचन, शिवबारात, शोभायात्रा एवं भंडारे का आयोजन हुआ।

देवसीपुर एवं पुषणा के नवनिर्मित मंदिर में शिवलिंग की स्थापना की गई। यज्ञाचार्य पंडित विंध्याचल पांडेय, विघ्नेश पांडेय व मुकुंद पाठक ने मुख्य यजमानों से विधि-विधान से स्थापना कार्य संपन्न किया।

इसके साथ कीर्तिश्वर महादेव भतड़ी, गुरादरी, करहां बाजार व गांव, प्राचीन शिवमंदिर देवरिया, याकूबपुर, स्वयंभू शिवमंदिर शमशाबाद, मरछुरेश्वरनाथ महादेव मंदिर शिवकुटीर, दपेहड़ी, दतौली के प्राचीन शिवमंदिर, राजर्षि शिवालय दरौरा, हिंडोला के पातालपुरी शिवालय, सिद्धेश्वर महादेव मंदिर सद्धोपुर, नवनिर्मित शिव मंदिर नेवादा, हरिशंकरी एवं गौरीशंकर महादेव मंदिर भांटीकला, आशुतोष आश्रम चेरुईडीह सहित क्षेत्र के सभी शिवालयों में पूजन-अर्चन, महरुद्राभिषेक, कीर्तन-भजन, रामायण, हरिकीर्तन के रुप में शिवार्चन की धूम रही।

व्रती महिलाओं एवं कन्याओं में खासा उत्साह देखा गया। विविध पूजन सामग्रियों से अवढरदानी की पूजा की गई। शिव मंदिर समिति करहां, दुर्गा-शिव मंदिर समिति माहपुर व शिव मंदिर समिति याकूबपुर के नेतृत्व में भव्य शिवबारात निकाली गई।



Post a Comment

Previous Post Next Post