Top News

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में शगुन चौबे ने बढ़ाया विद्यालय का मान

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में शगुन चौबे ने बढ़ाया विद्यालय का मान

करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के प्राथमिक विद्यालय मालव की छात्रा शगुन चौबे ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में तहसील स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार द्वारा सोमवार को आयोजित सादे समारोह में छात्रा को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि गायत्री परिवार द्वारा आयोजित इस परीक्षा में विद्यालय से 15 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें शगुन चौबे पुत्री बृजेश चौबे ने विद्यालय में प्रथम व पूरे  तहसील में द्वितीय स्थान हासिल किया। उन्होंने कहा कि शगुन की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी है। विद्यालय परिवार ने छात्रा एवं अभिभावकों को बधाई दी।

इसके अलावा प्रार्थना सभा में कक्षा 5 की छात्रा दिव्यांशिका चौहान का जन्मदिन भी सामूहिक रुप से मनाया गया। समारोह में राम केर राम, उमेश भारती, रामकिशोर राम, स्वतंत्र सिंह, विजेंद्र प्रसाद, छठ्ठू प्रसाद गुप्ता, फहद अहमद, सुलमती चौहान व आरती सिंह सहित सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post