महिला को जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र की डंगौली निवासी साधना देवी ने पुलिस अधीक्षक मऊ को प्रार्थना पत्र देकर ससुराल पक्ष पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार को कोतवाली में केस दर्ज कर पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।
पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी अभय कुमार निवासी ग्राम नदवासराय, थाना घोसी से हुई थी, लेकिन शादी के एक वर्ष बाद से उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। आरोप है कि पति अभय कुमार, ससुर राजेंद्र प्रसाद व अन्य परिजन उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिससे वह भयभीत है। पीड़िता ने मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment