Top News

मेधावी व प्रतिभावान बच्चों का करुंगा हरसंभव सहयोग : विक्की वर्मा

मेधावी व प्रतिभावान बच्चों का करुंगा हरसंभव सहयोग : विक्की वर्मा

करहां (मऊ) : विद्यालय केवल ईंट-पत्थर से बनी इमारत नहीं, बल्कि देश के कर्णधारों की जननी होते हैं। यहीं से भविष्य के शिक्षक, वैज्ञानिक, कलाकार और नेता तैयार होते हैं। छात्र मनोयोग से पढ़ाई करें और अपनी रुचि व क्षमता के अनुसार अपने माता-पिता, शिक्षक, गांव-क्षेत्र और देश का नाम रोशन करें। यदि किसी बच्चे में मेधा और प्रतिभा है तो धन कभी बाधा नहीं बनेगा; क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में मेरा हरसंभव सहयोग रहेगा।

यह बातें गद्दोपुर करहां स्थित एक विद्यालय के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए करहां जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी व समाजसेवी विक्की वर्मा ने कहीं। उन्होंने मां सरस्वती और भारत माता के चित्र पर पूजन-अर्चन, माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया तथा विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध शिक्षक कुंवर अजीत प्रताप सिंह ने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे बालक-बालिकाओं में बिना भेदभाव समान अवसर दें। बच्चों में अपार और असीमित क्षमताएं होती हैं; विद्यालय, शिक्षक और सांस्कृतिक मंच उन्हें निखारने का माध्यम हैं। इसलिए छात्रों की अभिरुचि पहचानें और जिस क्षेत्र में वे आगे बढ़ना चाहें, उसमें पूरा सहयोग दें।

कार्यक्रम में स्वागत व धन्यवाद ज्ञापन मनोज कुमार गुप्ता ने किया तथा संचालन सुनील चौहान ने किया। इस अवसर पर नागेंद्र सिंह, अजय गुप्ता, संजय सिंह, राहुल मद्धेशिया, राणा सिंह, चंद्रशेखर मौर्य, अनुराग कुमार, राम कन्नौजिया, आनंद गुप्ता, आरिफ खां सहित सैकड़ों अभिभावक, क्षेत्रीय लोग और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।





Post a Comment

Previous Post Next Post