Top News

गरिमामय माहौल में मनाया गया औषधि विक्रेता समिति का चौथा वार्षिकोत्सव, वीर शहीदों को किया नमन

गरिमामय माहौल में मनाया गया औषधि विक्रेता समिति का चौथा वार्षिकोत्सव, वीर शहीदों को किया नमन

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के करहां बाजार में शनिवार को औषधि विक्रेता जनकल्याण सेवा समिति के बैनर तले समिति का चौथा वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में करहां परिक्षेत्र के लगभग दो दर्जन औषधि विक्रेताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बैठक के दौरान पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर वीर शहीदों को नमन किया।

समिति के अध्यक्ष विष्णुकांत श्रीवास्तव ने सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन एक परिवार की तरह है, जिसमें सभी का आपसी जुड़ाव एवं सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से करहां बाजार के व्यवसायियों की समस्याओं को सामूहिक रूप से उठाया जाएगा तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के विरुद्ध एकजुट होकर आवाज बुलंद की जाएगी। उन्होंने सभी सदस्यों से आपसी एकता बनाए रखने और एक-दूसरे के दुख-सुख में सहभागी बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बृजेश सिंह, एकलाख अहमद, सोहन राजभर, रामप्रकाश चौहान, आशीष चौहान, डॉ. जयराम गुप्ता, आशीष सरोज, तूफानी, पप्पू चौहान, बृजेश यादव, प्रभाकर यादव, पिंटू यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। वार्षिकोत्सव के अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. सरोज बाला सिंह, डॉ. इफ्तेखार अहमद, डॉ. एस. के. अब्बास एवं डॉ. बलबीर सिंह को समिति की ओर से सम्मान दिया गया। समापन पर सदस्यों ने संगठन की मजबूती, व्यवसायिक नैतिकता एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।



Post a Comment

Previous Post Next Post