Top News

पाताल गंगा सरोवर से जल लेकर नवनिर्मित शिव मंदिर पहुंची कलश यात्रा

पाताल गंगा सरोवर से जल लेकर नवनिर्मित शिव मंदिर पहुंची कलश यात्रा

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के सुरहुरपुर गांव स्थित पुसड़ा चौहान बस्ती में नवनिर्मित शिव मंदिर महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था का केंद्र बनने जा रहा है। यहां शिवलिंग की स्थापना से पूर्व शनिवार को गुरादरी धाम के प्राचीन पाताल गंगा सरोवर से जल लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं की सहभागिता ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

108 महिलाओं ने पीतांबर धारण कर सरोवर से कलश में जल भरा और पदयात्रा आरंभ की। विघ्नेश पाण्डेय एवं मुकुंद पाठक के सानिध्य में निकली इस यात्रा में हाथी-घोड़े, ढोल-नगाड़े, शंख, मृदंग और घंटों की गूंज के बीच हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। शिवलिंग एवं नंदी भव्य रथ पर विराजमान रहे। श्रद्धालुओं ने सरोवर की परिक्रमा कर बाबा घनश्याम दास की समाधि पर दर्शन-पूजन किया।

लगभग चार किलोमीटर नंगे पांव चलकर श्रद्धालु चकजाफ़री, रसूलपुर, गद्दोपुर, करहां, जमुई व टंडवा मार्ग से होते हुए सुरहुरपुर पुषणा स्थित मंदिर परिसर पहुंचे। मुख्य यजमान सुमन एवं रमेश चौहान रहे। उनके अनुसार महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग एवं नंदी की विधि-विधान से स्थापना, पूजन, हवन एवं प्रसाद वितरण होगा। इसके बाद भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजन में बृजभान चौहान, लालचंद चौहान, विजबिहारी चौहान, राहुल चौहान, रोहित चौहान, मुसाफिर चौहान, संगीता देवी, अनीता, माधुरी, कुसुम, चांदनी, पुष्पा, सरिता सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।



Post a Comment

Previous Post Next Post