Top News

सेवा, संवेदना और संकल्प अर्थात विवान हॉस्पिटल का प्रथम स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

सेवा, संवेदना और संकल्प अर्थात विवान हॉस्पिटल का प्रथम स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

करहां (मऊ) : जहाँ दर्द को मरहम मिलता है और उम्मीद को नया सवेरा- ऐसे ही विश्वास की एक साल की यात्रा पूरी करते हुए विवान हॉस्पिटल एंड क्रिटिकल केयर सेंटर ने अपना प्रथम स्थापना दिवस गुरुवार, 26 फरवरी 2026 को हर्षोल्लास के साथ मनाया। अस्पताल परिसर में केक काटा गया, मुस्कानें बिखरीं और उज्ज्वल भविष्य की दुआएँ की गईं।

इस स्नेहिल अवसर पर चिकित्सा जगत के अनुभवी चिकित्सक डॉ. शिव प्रकाश सिंह (MBBS, MD, DNB, Emergency Medicine Fellowship in Nephrology) की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं प्राइम हेल्थ केयर एंड डायग्नोस्टिक सेंटर से जुड़े मोहम्मद रज़ीक खान ने केक काटकर अस्पताल प्रबंधन को बधाई दी और सफल संचालन की मुक्तकंठ से सराहना की। समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य जन भी उपस्थित रहे डॉ. अनुराग सिंह, मिथिलेश सिंह, जगदीश प्रसाद गुप्त, रविंद्र सिंह, रवि सिंह, दुर्गेश सिंह, सिंटू सिंह सहित अनेक लोग जिनकी मौजूदगी ने समारोह को और भी गरिमा दी।

मौके पर वक्ताओं ने अस्पताल द्वारा बीते एक वर्ष में दी गई स्वास्थ्य सेवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संस्थान न सिर्फ इलाज का ठिकाना है, बल्कि भरोसे की मिसाल भी है। उम्मीद जताई गई कि आने वाले दिनों में यह अस्पताल आधुनिक सुविधाओं के साथ क्षेत्रवासियों के लिए सेहत का मजबूत सहारा बनेगा। शायराना लम्हों में जश्न का सार- "एक साल की मेहनत, दुआओं की साज़िश नहीं, यह सेवा की रोशनी है, जो थमती आज नहीं। दर्द के अँधेरे में उम्मीद का दिया जला, विवान की राह में हर कदम, ख़िदमत का सिला।।"

Post a Comment

Previous Post Next Post