Top News

डा. नमन त्रिपाठी के वैद्यकीय अधिकारी के रुप में चयन से हर्ष

डा. नमन त्रिपाठी के वैद्यकीय अधिकारी के रुप में चयन से हर्ष

करहां (मऊ) : जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक अंतर्गत नगपुर निवासी नमन त्रिपाठी का चयन मुंबई के उल्लासनगर महानगर पालिका में बैद्यकीय अधिकारी के रुप में चयन हुआ है। गुरुवार सायंकाल इसकी सूचना मिलने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया और अनेक लोग उनके पैतृक निवास पर पहुंचकर स्वजन को बधाई दिए।

मिली जानकारी के मुताबिक नगपुर निवासी नमन त्रिपाठी मुम्बई में चिकित्सक पिता डा. प्रभात त्रिपाठी के पुत्र हैं और वहां रहकर पढ़ाई व तैयारी करते थे। उल्लासनगर महानगर पालिका के उप आयुक्त अनंत जवादवार ने राष्ट्रीय शहरी आरोग्य अभियान व 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत डा. नमन त्रिपाठी के वैद्यकीय अधिकारी के रुप मे चयन का पत्र जारी किया है।

पंकज कुमार त्रिपाठी, आशीष चौधरी, रविभूषण सिंह, अनिरुद्ध यादव, चंद्रभान सिंह, महबूब आलम, विक्की वर्मा, मुकेश त्रिपाठी, किशुन चौहान, शमशेर अहमद आदि ने इस खुशी के अवसर पर बधाई देते हुए सफल कार्य हेतु शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post