Top News

खेलो इंडिया विंटर गेम्स में मऊ के अनंत सिंह की पहली राष्ट्रीय भागीदारी

खेलो इंडिया विंटर गेम्स में मऊ के अनंत सिंह की पहली राष्ट्रीय भागीदारी

करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के बरसवां गांव निवासी युवा पर्वतारोही अनंत सिंह ने खेलो इंडिया विंटर गेम्स में स्की माउंटेनियरिंग श्रेणी के तहत पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता कर प्रदेश का नाम रोशन किया। पुरुष वर्ग में उन्होंने स्प्रिंट और वर्टिकल इवेंट्स में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।

बर्फीले ट्रैक, ऊंचाई और तकनीकी चुनौतियों से भरे इस मंच पर अनंत सिंह ने इसे सीख और प्रेरणा से भरा अनुभव बताया। उनकी इस भागीदारी से मैदानी राज्य उत्तर प्रदेश में शीतकालीन खेलों को लेकर नई उम्मीद जगी है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि यह उपलब्धि प्रदेश में विंटर स्पोर्ट्स के प्रचार-प्रसार की दिशा में अहम कदम साबित हो सकती है और युवाओं को नए खेल विकल्पों की ओर प्रेरित करेगी।

अनंत सिंह की इस सहभागिता के लिए ब्लाक प्रमुख रानू सिंह, भाजपा नेत्री पूनम सरोज, कैंसर वैज्ञानिक डा. सेन पाठक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रविभूषण प्रताप सिंह व आशीष चौधरी, वर्तमान जिला पंचायत सदस्य रामदरश यादव व प्रतिनिधि रवि पासी, पूर्व प्रत्याशी विक्की वर्मा, ग्राम प्रधान रविंद्रदेव राजभर ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है



Post a Comment

Previous Post Next Post