Top News

पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट, जान से मारने की धमकी

पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट, जान से मारने की धमकी

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 267 किमी प्वाइंट पर स्थित इंडियन आयल पेट्रोल पंप पर कार्यरत एक कर्मचारी के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्राथमिकी के आधार पर केस दर्ज जांच शुरु कर दी है।

प्राथमिकी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम माहपुर गद्दोपुर निवासी शहनवाज खान ने बताया कि 17 फरवरी को सुबह करीब 8:50 बजे कुछ लोग पेट्रोल पंप पर डीजल लेने आए। इस दौरान हार्न बजाने को लेकर कहासुनी हो गई

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर संबंधित लोगों ने गाली-गलौज की और गांव से 5-6 अन्य व्यक्तियों को बुलाकर मारपीट की। पीड़ित ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित ने वीडियो फुटेज के आधार पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post