चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
करहां (मऊ) : चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ मऊ के तत्वाधान में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मजिस्ट्रेट महोदय, जनपद मऊ को पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। महासंघ के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से जुड़े लंबित मुद्दों के समाधान की मांग करते हुए शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई।
ज्ञापन में प्रमुख रुप से आठवें वेतन आयोग को लागू करने, एनपीएस/यूपीएस के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना (ओल्ड पेंशन) बहाल करने, 30 मार्च 2021 के शासनादेश का पूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, केंद्र एवं राज्य कर्मचारियों के वेतन ढांचे में समानता लागू करने तथा नियुक्ति तिथि के आधार पर वरिष्ठता अनुसार पेंशन लाभ प्रदान करने की मांग शामिल रही। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की अन्य समस्याओं को भी पत्रक के माध्यम से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर महासंघ के जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह, जिला मंत्री शिखांत वर्मा, जिला संगठन मंत्री ऐसामुद्दीन, जिला संरक्षक मनोज यादव, जिला संयोजक हरिंदर यादव एवं नसीम सहित शिक्षा विभाग से अमित राय, सिंचाई विभाग से सुभाष चौबे, स्वास्थ्य विभाग से हरिशंकर व कलामुद्दीन, राजस्व परिषद से परमानंद, सेल टैक्स, पीडब्ल्यूडी तथा अन्य विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। महासंघ के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आगे आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे।



Post a Comment