पशु-पक्षियों के लिए शुरु कराई पानी की व्यवस्था
करहां (मऊ) : स्थानीय बाजार में भीषण गर्मी और सूखते तालाब-पोखरों के बीच पशु-पक्षियों को राहत देने के लिए शंभू शंकर विष्णु लक्ष्मी सेवा समिति के अध्यक्ष विष्णु कांत श्रीवास्तव ने सराहनीय पहल की है। उन्होंने शिव मंदिर परिसर में प्रतिदिन एक ड्रम साफ पानी भरवाकर रखने की व्यवस्था कराई है। इसके लिए दो महीने तक एक व्यक्ति की नियुक्ति भी की गई है, जो नियमित रुप से पानी बदलकर स्वच्छ पानी उपलब्ध कराएगा।
क्षेत्र में जल स्रोत सूखने से पशु-पक्षियों को काफी दिक्कत हो रही है, वहीं बंदरों के आक्रामक होने की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। इस पहल से उनकी प्यास बुझाने में मदद मिलेगी। श्रीवास्तव ने अन्य जनप्रतिनिधियों से मंदिर परिसर में आम लोगों के लिए भी पेयजल की व्यवस्था कराने की मांग की है।

Post a Comment