Top News

करहां-घुटमा-आतागंज मार्ग जर्ज़र, मरम्मत की उठी मांग

करहां-घुटमा-आतागंज मार्ग जर्ज़र, मरम्मत की उठी मांग

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना-चिरैयाकोट मार्ग पर स्थित करहां बाजार से घुटमा गांव एवं आतागंज ईदगाह तक लंबे समय से सड़क जर्ज़र है। इसकी वजह से आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रवासियों ने इसकी शीघ्र मरम्मत करने की मांग की है।

लोंगो का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं और गिट्टियां उखड़ गई हैं। इसकी वजह से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। बरसात में यह मार्ग जलभराव और कीचड़ से और अधिक दिक्कत भरा हो जाता है। इस सड़क से बाजार के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित जनता राष्ट्रीय इंटर कालेज के सैकड़ों विद्यार्थियों का रोजाना आवागमन होता है। साथ ही अन्य दो स्कूलों सहित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर जाने के लिए यह सड़क बाईपास का भी काम करती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब दो किलोमीटर लंबी यह सड़क पिछले पांच वर्षों से जर्जर स्थिति में है। कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। दुकानदारों के अनुसार खराब सड़क के कारण ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है।

क्षेत्र के विनय कुमार, रविंद्र मद्धेशिया, इनामुलहक, चंद्रशेखर भारती, एखलाक अहमद, विजय गौतम, रितिक सिंह, अंबुज जायसवाल, प्रभाकर राय, शेषनाथ सिंह, श्रवण कुमार सहित अन्य लोगों ने जल्द मरम्मत कराने की मांग उठाई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सड़क सुधार का प्रस्ताव भेजा जा चुका है और जल्द कार्य शुरु होने की उम्मीद है।

Post a Comment

Previous Post Next Post