Top News

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कार को मारी टक्कर, किशोर गंभीर, एक घंटे तक लगा जाम

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कार को मारी टक्कर, किशोर गंभीर, एक घंटे तक लगा जाम

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़-मुहम्मदाबाद गोहना मुख्य मार्ग पर सोमवार दोपहर बाद तेज रफ्तार का खौफनाक मंजर देखने को मिला। ग्राम बनियापार के समीप करीब दो बजे एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने सड़क पर ऐसा कहर बरपाया कि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और करीब एक घंटे तक यातायात ठप रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल की पहचान केरमा साहूबीबारी निवासी शिवम चौहान (14/15 वर्ष) पुत्र प्रकाश चौहान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिवम सरसों पेराने के लिए आया हुआ था। इसी दौरान आजमगढ़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवम उछलकर सड़क किनारे खड़ी एक किया कार से जा टकराया।

बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़ी किया कार शुभम गिरी पुत्र बबलू गिरी की थी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल किशोर को तत्काल ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं, स्कॉर्पियो चालक को मामूली चोटें आईं, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। पुलिस को घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के कारण मुख्य मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।



Post a Comment

Previous Post Next Post