महिलाओं के अधिकारों को लेकर करहां में निकली भाजपा की जन आक्रोश पदयात्रा
करहां (मऊ) : भारतीय जनता पार्टी करहां मंडल के तत्वाधान में रविवार को महिलाओं के अधिकार और सम्मान के समर्थन में जन आक्रोश महिला पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण के मुद्दे को लेकर जोरदार तरीके से आवाज उठाई गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं सहित अन्य लोग शामिल हुए।
इस दौरान पदयात्रा का नेतृत्व कर रही भाजपा जिला उपाध्यक्ष संगीता द्विवेदी ने कहा कि 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल पारित न होने से महिलाओं में गहरा आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका महिला विरोधी चेहरा अब जनता के सामने उजागर हो चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि जनता सब कुछ देख रही है और आने वाले चुनाव में इसका जवाब देने के लिए तैयार है। इसके पूर्व सभी लोंगो ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का सीधा प्रसारण देखा। जिसमें बड़ी संख्या में माताओं, बहनों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होकर संकल्प दोहराया। पदयात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर जनसमर्थन भी देखने को मिला।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष एवं मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक प्रमुख रानू सिंह, निवर्तमान विधानसभा प्रत्याशी पूनम सरोज, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अबुल फ़ैज़ खां, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमकार सिंह मुन्ना, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महामंत्री अंकित सरोज व रितिक सिंह, तथा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Post a Comment