भाजपा ने करहां में निकाली जन आक्रोश महिला पदयात्रा
•महिलाओं के अधिकारों पर वार, सपा-कांग्रेस हैं जिम्मेदार
•प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का देखा सीधा प्रसारण
करहां (मऊ): भारतीय जनता पार्टी के करहां मंडल द्वारा रविवार को महिलाओं के अधिकार और सम्मान के समर्थन में जन आक्रोश महिला पदयात्रा आयोजित की गई। इस पदयात्रा में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर अपनी एकजुटता दिखाई।
कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहीं भाजपा की जिला उपाध्यक्ष संगीता द्विवेदी ने कहा कि 33 प्रतिशत महिला आरक्षण विधेयक के पारित न होने से महिलाओं में गहरा असंतोष है। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका महिलाओं के प्रति नकारात्मक रवैया अब जनता के सामने उजागर हो चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले चुनावों में जनता इसका जवाब देगी।
पदयात्रा शुरू होने से पहले उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी सुना। इसके बाद पदयात्रा निकाली गई, जिसमें माताओं-बहनों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। पदयात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों का समर्थन भी देखने को मिला, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह बना रहा।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष एवं मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक प्रमुख रानू सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पूनम सरोज, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अबुल फ़ैज़ खां, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमकार सिंह मुन्ना, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महामंत्री अंकित सरोज व रितिक सिंह तथा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी, बालगोविंद यादव, धनंजय सिंह समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Post a Comment