Top News

प्रार्थना सभा में किया जा रहा दैनिक जागरण का वाचन, बच्चों में बढ़ रही जागरुकता

प्रार्थना सभा में किया जा रहा दैनिक जागरण का वाचन, बच्चों में बढ़ रही जागरुकता

करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के प्राथमिक विद्यालय मालव में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए एक सराहनीय पहल की जा रही है। यहां प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों को दैनिक समाचार पत्र पढ़कर सुनाया जा रहा है, जिससे वे देश-प्रदेश की ताजा घटनाओं से अवगत हो सकें।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रयास का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन के दुष्प्रभाव से दूर रखना और उनमें पढ़ने-लिखने की आदत विकसित करना है। साथ ही, इससे उनके सामान्य ज्ञान और शब्द भंडार में भी निरंतर वृद्धि हो रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में विद्यालय में समाचार पत्र की दो प्रतियां निरंतर लाई जाती हैं, जिन्हें आगे जरुरत के अनुसार बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि समाचार पत्र वाचन से बच्चों में समसामयिक विषयों के प्रति समझ विकसित हो रही है और पढ़ाई के प्रति उनकी रुचि भी बढ़ रही है। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे



Post a Comment

Previous Post Next Post